logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: जिले में दोहरी बाढ़ का कहर; जन-धन की भारी हानि, प्रशासन के आंकड़े चौंकाने वाले


गोंदिया: गोंदिया जिले में जुलाई महीने के दौरान दो बार बाढ़ जैसी स्थिति बनी, जिससे जिले में व्यापक तबाही हुई है। जिला प्रशासन की ओर से जारी प्राथमिक रिपोर्ट के मुताबिक, इस आपदा में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 15 मवेशियों की जान गई है। बाढ़ की चपेट में आकर 720 घरों को नुकसान पहुंचा है और 250 तबेला भी ढह गए हैं।

भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर आ गए थे, जिससे कई गांवों में पानी भर गया और जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। प्रशासन ने नुकसानी के आकलन की प्रक्रिया शुरू कर दी है और राहत कार्य भी जारी हैं। हालांकि, ग्रामीण इलाकों में लोगों को अब भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और कई स्थानों पर फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही पीड़ितों को उचित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।