logo_banner
Breaking
  • ⁕ Gondia: नागझिरा अभयारण्य में बाघ की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका; वन विभाग ने 7 संदिग्धों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: आग बुझाने के लिए बनेंगे 106 नए फायर हाइड्रेंट, पहले चरण में 35 स्थानों पर होगी स्थापना; मनपा की स्थाई समिति ने दी मंजूरी ⁕
  • ⁕ जलसंकट के बीच गोरेवाड़ा समेत प्रमुख तालाबों में मिल रहा सीवेज का पानी, बावनकुले की नागरिकों से अपील- जलस्त्रोत गन्दा होने से बचाएं ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Gondia

Gondia: चलती कार में लगी आग, कूदकर बचाई जान


गोंदिया: राजुरा से अपने रिश्तेदारों से मिलने जा रही चार पहिया कार में अचानक आग लग गई और कार पूरी तरह जलकर ख़ाक हो गई। गनीमत यह रही की इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।  मार्डा-मुकटा के बीच वर्धा नदी पर बने डैम पर यह दुर्घटना हुई। 

मिली जानकारी के अनुसार, राजुरा निवासी बालाजी संभाजी लिप्टे जब उनकी चार पहिया वाहन क्रमांक एमएच 14-ईयू 1963 राजुरा से वरोरा होते हुए मारेगांव तहसील के मुक्ता आ रहे थे। तभी  वर्धा नदी बांध पर अचानक आग लग गई। आग लगने के समय कार में दो लोग बैठे थे। अचानक हुई इस घटना से उन्होंने कार रोक दी और तुरंत कार से बाहर निकल गए। व्यक्तियों के बाहर निकलने पर एक बड़ी दुर्घटना टल गई। लेकिन इस आग की वजह से गाड़ी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है।