logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: कांग्रेस में हुई दो फाड़, बागियों पर कार्रवाई को लेकर नेताओं ने बनाई कांग्रेस बचाओ समिति


गोंदिया: जिला कांग्रेस पार्टी में सब सही नहीं चल रहा है। बागियों पर कार्रवाई को लेकर कांग्रेस दो फाड़ हो चुकी है। एक धड़ा जहां बाकियों के समर्थन में खड़ा है, वहीं दूसरा लगातार उनपर कार्रवाई करने की मांग कर रहा है। इसी बीच कार्रवाई की मांग करने वाले नेताओं ने कांग्रेस बचाओ समिति बनाई और आज से आंदोलन शुरू कर  दिया है।

ज्ञात हो कि, हाल ही में हुए गोरेगांव बाजार समिति चुनाव में कांग्रेस ने एक दल बगावत करते हुए चुनाव लड़ा था। इस गुट को जिलाध्यक्ष का समर्थन प्राप्त होने की बात कही गई। इसी को लेकर आज से कांग्रेस कार्यकर्ताओंऔर नेताओं के एक धड़े ने इन लोगों पर कार्रवाई करने  को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है।

इस आंदोलन में कांग्रेस नगर अध्यक्ष, 02 तालुका अध्यक्ष, 10 विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, महिला अध्यक्षों के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया है। सभी ने कांग्रेस आलाकमान से सभी विरोधियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की और ऐसा नहीं करने पर इस्तीफा देने की चेतावनी दी है।