logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: ट्रेनों के लेट लतीफी से यात्रियों के साथ लोको पायलट भी परेशान, गाड़ी आगे ले जाने से किया इनकार


गोंदिया: ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इसको लेकर यात्रियों द्वारा करने की घटना भी सामने आती है। लेकिन क्या कभी ट्रेनों के लेटलतीफी के कारण लोको पायलट को हंगामा करते हुए दिखाई दिया है। नहीं न लेकिन ऐसा हुआ है। ट्रेन इतनी लेट हुई की परेशान लोको पायलट ने गाड़ी को आगे ले जाने से इनकार कर दिया। 

यह वाकया हुआ है गोंदिया-बल्लारशाह रेल रूट पर जहां परेशान ट्रेन चालक ने आगे गाड़ी ले जाने से इनकार करते हुए ट्रेन को स्टेशन पर ही खड़ी कर दी। गोंदिया-चांदाफोर्ट रेलखंड पर ट्रेनों का शेड्यूल पूरी तरह से ठप हो गया है। यही कारण है कि, ट्रेन घंटो लेट हो रही है। गुरुवार को बल्लारशाह से गोंदिया जाने वाली सुबह की ट्रेन करीब पांच घंटे की देरी से शाम साढ़े सात बजे हिरदामाली रेलवे स्टेशन पर पहुंची।

ट्रेन की इतनी लेटलतीफी से परेशान लोको पायलट ने ट्रेन को आगे ले जाने से इनकार कर दिया। लोको पायलट के इस निर्णय से स्टेशन पर हड़कंप मच गया। यात्रियों से लेकर रेलवे अधिकारी तक पायलट के इस निर्णय से चौंक गए। इसके बाद सभी तुरंत स्टेशन पर पहुंचे और पायलट को समझाया। करीब एक घंटे बाद ट्रेन गोंदिया के लिए रवाना किया गया।