logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: निर्माणाधीन घर में घुसा भालू, तीन घंटे की मशक्कत के बाद को वन विभाग ने किया रेस्क्यू


गोंदिया: जिले के गोरेगांव तहसील के तुमसर गांव के प्रेमलाल धमगाये के घर में घुसे भालू को वन विभाग ने रेस्क्यू करने में सफलता हासिल की है। वन विभाग ने भालू को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है।

तुमसर गांव नागझिरा अभयारण्य केंद्र से सटा होने से यहां अक्सर जंगली जानवर आते रहते हैं। ऐसी ही एक घटना कल तुमसर गांव में उस स्थान पर घटी जहां प्रेमलाल धमगाये के नये मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। 

इस निर्माणाधीन माकन में एक भालू जंगल की ओर से आया। प्रेमलाल ने भालू को देखा तो उसने इसकी सूचना ग्रामीणों और वन विभाग को दी। वन अधिकारी मौके पर पहुंचे और तीन घंटे के अथक प्रयास के बाद वन विभाग भालू को कैद करने में सफल रहा।

इस दौरान भालू को देखने के लिए गांव में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसके बाद वन विभाग ने कैद किये गये भालू को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।  

देखें वीडियो: