logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: साढ़े चार साल की बच्ची पर आवारा कुत्तों ने किया हमला, बच्ची हुई घायल, बाल-बाल बची जान


गोंदिया: कुत्ते को इंसान का सबसे भरोसेमंद दोस्त कहा जाता है. कई फिल्में कुत्ते को एक उदाहरण के रूप में दिखाती हैं कि वह मनुष्य का कितना अच्छा साथी हो सकता है. लेकिन अगर वही कुत्ता किसी छोटी बच्ची पर हमला कर दे और उस हमले से उसकी जान पर बन आए तो आप क्या कहेंगे?

आवारा कुत्तों के हमले से कई लोगों की जान जा चुकी है. इसी बीच गोंदिया भी एक छोटी बच्ची पर कुत्ते ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. गनीमत रही कि उसकी जान बच गई. अगर समय रहते लोगों ने बचाव नहीं किया होता तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी.

शाम करीब छह बजे डबलिन कॉलोनी में एक छोटी बच्ची को दो कुत्ते दौड़ा रहे थे. कुत्तों ने बच्ची का पैर पकड़ लिया था. वहां सब्जी बेचने आए एक सब्जी विक्रेता ने उस बची को कुत्तों के चंगुल से बचाया। लेकिन कुत्ते के काटने से बच्ची के पैर में चोट लग गई और उसके पैर से खून बहने लगा. सब्जी वाले की बहादुरी से बच्ची की जान बच गई। घायल हुई साढ़े चार साल की बच्ची का नाम कृतिका जीत है.

गोंदिया शहर में कुत्तों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. कुत्तों द्वारा बच्चों को घायल करने की यह पहली घटना नहीं है बल्कि इससे पहले भी कई बच्चों को कुत्तों ने अपना निशाना बनाया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि डबलिंग कॉलोनी में कई बच्चों को कुत्तों ने काटा है। प्रशासन को भी इस पर ध्यान देने की जरूरत है और किसी भी अप्रिय घटना से पहले इन कुत्तों को समय पर कवर करना बहुत जरूरी है.