logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gondia

Gondia: वे छात्र हैं या जानवर? स्कूल स्पोर्ट्स खेलने पिकअप वाहन में ले जाए जा रहे छात्र


गोंदिया: जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बुडुंदा में छात्रों को स्कूल स्पोर्ट्स के लिए पिकअप वाहनों में ले जाया जा रहा है। स्कूल प्रशासन छात्रों के जीवन से खिलवाड़ करता नजर आ रहा है। स्कूल वाले शायद यह भूल गए हैं कि यह बच्चे हैं जानवर नहीं।  

गोंदिया जिले के घोटी में स्कूल गेम्स का आयोजन किया गया. इस स्थान पर जिले के विभिन्न विद्यालयों से विद्यार्थियों की टीमें खेलने के लिए लाई गई थीं। लेकिन जिला परिषद स्कूल बुडुंदा के विद्यार्थियों को स्कूल के शिक्षकों द्वारा पिकअप वाहन में जानवरों की तरह ठूंस कर ले जाया गया। 

सरकारी नियमों के मुताबिक स्कूली छात्रों और नेताओं को खुली गाड़ियों में नहीं, बल्कि बंद गाड़ियों में ले जाना चाहिए। बार-बार ऐसे निर्देश दिये जाने के बावजूद भी प्रधानाध्यापक छात्रों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। अगर कोई हादसा तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?