logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

खेत में गए व्यक्ति का क्षत-विक्षिप्त अवस्था में शव मिला,शक बाघ ने मार डाला


प्रतीकात्मक फ़ोटो 

गोंदिया-जिले के अर्जुनी मोरगाव तहसील के कुछ भाग इन दिनों दहशत के साये में जीने को मजबूर है.तहसील के कई हिस्से जंगल से सटे हुए है.जंगल में बाघ का निवास है और वह अपनी मौजूदगी का एहसास भी कारवां रहा है.अरुणनगर निवासी विनय खगेन मंडल इंदोरा गांव में अपनी खेती की ज़मीन में किसी काम से गए थे.लेकिन बुधवार सुबह उनका शव बरामद हुआ.शव की स्थिति भयावह थी.आधा शरीर नोचा हुआ था.शव की इस स्थिति को देखकर गांव वाले डर गए.तत्काल वन विभाग को सूचना दी गयी.शव की स्थिति को देख वन विभाग का अंदेशा है की शरीर को जिस तरह से नोचा गया है वह बाघ का काम है.इसलिए तुरंत लाउडस्पीकर लगाकर बाघ से बचने की ताकीद दी गयी.इस घटना के बाद ग्रामीणों ने बताया की इस परिसर में कई बार बाघ के दर्शन हुए है.और उसकी चहलक़दमी के सुराग भी मिले है.इस घटना के बाद वन विभाग ने नागरिकों को जंगल या उसके आस पास के इलाके में जाने से मना किया है.
मृत विनय की उम्र 45 साल की थी.उसकी मृत्यु के बाद घर से सामने उदर निर्वाह का प्रश्न खड़ा हो गया है.उनके पीछे पत्नी पुष्पा और 16 और 14 साल के दो बेटे है.पुरे परिवार का भरण-पोषण खेती से होने वाली आमदनी से होता था.