logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: गोंदिया में भारी बारिश के कारण सभी स्कूलों में अवकाश घोषित, जिले में कुल 21 सड़कें बंद, कई इलाकों में भरा पानी


गोंदिया: गोंदिया जिले में कल रात से हो रही भारी बारिश के कारण कई गहरे इलाकों में नदियां और नाले उफान पर हैं। इस कारण कई इलाकों में पानी जमा होने लगा है। गोंदिया जिले में कुल 21 सड़कें बंद कर दी गई हैं। बारिश के कारण मोरगांव तहसील में 10 सड़कें, देवरी तहसील में 10 और गोंदिया में एक सड़क बंद है। विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसलिए जिला कलेक्टर ने आज जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।

वहीं, कल गोंदिया जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया था। गोंदिया जिले में हर जगह भारी बारिश हुई। जिले की देवरी तहसील को जोड़ने वाला देवरी-चिचगढ़ मार्ग रात में भारी बारिश के कारण बंद कर दिया गया है। इसके कारण परसोड़ी गांव के पास नाले से पानी बह रहा है और देवरी-चिचगढ़ मार्ग बंद हो गया है।

एक व्यक्ति की मौत, घर ढहे, मवेशी घायल  

गोंदिया जिले में दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है जिससे वैनगंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। कल पूरे दिन जारी रही भारी बारिश के कारण तिरोड़ा तहसील में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा मुंडीकोटा और कावेलावाड़ा गांवों में दो मकान ढह गए। तिरोडा के ही खैरबोडी में एक मवेशी शेड ढह गया, जिससे दो पशु घायल हो गए। आज सुबह से भी भारी बारिश हो रही है।