logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: फुटबॉल खेलते 11 वर्षीय बच्चे को आया हार्ट अटैक, इलाज के दौरान हुई मौत


गोंदिया: जिले के अर्जुनी-मोरगांव तहसील के नवेगांव में एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां स्कूल में फुटबॉल खेलता 11 वर्षीय बच्चा अचानक जमीन पर गिर गया। उस तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे का नाम संगम खिलेश्वर बोपचे है। वह नवोदय विद्यालय के कक्षा छठी का छात्र था। 

मिली जानकारी के अनुसार, नवोदय विद्यालय में संगम स्कूल के मैदान में अपने दोस्तों के साथ फुटबॉल खेल रहा था, तभी उसे चक्कर आया और वह मैदान पर गिर पड़ा। वहां मौजूद शिक्षकों ने उसकी जांच की और नवेगांव स्थित प्राथमिक केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे  सकोली में एक हृदय रोग चिकित्सक के पास रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई।