logo_banner
Breaking
  • ⁕ क्या जल्द देश में बढ़ेंगे ईंधन के दाम? पीएम नरेंद्र मोदी की अपील- 'पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल कम करें, राष्ट्रहित में जिम्मेदारी निभाना ही असली देशभक्ति' ⁕
  • ⁕ रामदासपेठ में हाई वोल्टेज ड्रामा: शराब के नशे में बिल्डिंग में चढ़ा युवक, खिड़की के सज्जे में गया फंसा; UCN न्यूज़ की तत्परता से बची जान ⁕
  • ⁕ कामठी में क्राइम ब्रांच का बड़ा छापा; करीब 2 लाख की विदेशी सिगरेट जब्त, दुकानदार पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ गोंदिया में तेंदुपत्ता चुनने गई महिला पर बाघ का हमला, 65 वर्षीय वृद्धा की मौत ⁕
  • ⁕ वारकरी संप्रदाय विवाद: विकास लवांडे पर फेंकी गई स्याही, अमोल मिटकरी ने बताया 'वारकरी संस्कृति का अपमान' ⁕
  • ⁕ Buldhana: शादी से लौट रही बारातियों की मिनी बस पलटी, डेढ़ साल के मासूम समेत 10 घायल ⁕
  • ⁕ राज्य में बिना लाइसेंस कृषि व्यापार करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; विपणन मंत्री जयकुमार रावल की चेतावनी ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gondia

Gondia: जंगली भैंसों के झुंड ने धान फसल को कर दिया चौपट, किसानों ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी


गोंदिया: किसानों ने ग्रीष्मकालीन धान की रोपाई की। धान के खेत में धान खड़ा होने के दौरान अचानक जंगली भैसों ने जिले के अर्जुनी मोरगांव तहसील के ग्राम ईटखेडा, डोंगरगांव-रीठी में पिछले 8 दिनों से खेत को उजाड़ने की योजना को अंजाम दिया है। वन विभाग से शिकायत करने के बाद भी साधारण पूछताछ तक नहीं की गई। इससे किसानों में भारी असंतोष व्याप्त है और वन परिक्षेत्र कार्यालय अर्जुनी मोरगांव के समक्ष भूख हड़ताल की चेतावनी दी गई है। 

अर्जुनी मोरगांव वन परिक्षेत्र के ईटखेड़ा गांव के किसान डोंगरगांव-रीठी में खेती कर रहे हैं। गर्मी में धान की फसल लगाए 15 दिन हो गए हैं। खेत में धान अच्छी तरह लहलहा रही है। किसानों ने सब कुछ कुर्बान कर धान की फसल बोई। इस तरह पिछले चार दिनों से जंगली भैसों का झुंड वन क्षेत्र के पास धान की फसल पर हमला कर रहा है। सरपंच आशा झिलपे ने घटना की जानकारी वन परिक्षेत्र अधिकारी अर्जुनी मोरगांव को दी। वन परिक्षेत्र के कर्मचारी रात्रि में गश्त करते है ऐसा बताया गया। लेकिन अभी तक मौके की जांच नहीं कराई गई है। 

दो दिनों के अंतराल के बाद जंगली भैंसों ने फिर से आक्रमण किया। रात्रि की होने के बाद भी आक्रामक कैसे हुआ यह उनकी गश्त पर सवालिया निशान बन गया है। इससे किसान भ्रमित हैं और वन अधिकारी किसानों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे है। वहीं बाघ और भालू जैसे जंगली जानवर गांव और आसपास के जंगलों में हमेशा मौजूद रहते हैं, जिससे किसान भी डर के मारे शाम को घर लौट आते हैं, वे रात में खेतों में गश्त करने से डरते हैं।

नहीं तो भूख हड़ताल ही रास्ता है

वन विभाग की ओर से ध्यान नहीं दिए जाने के कारण ईटखेड़ा के उध्दव मेहंदडे, विकास लांडगे, आनंदराव मेहंदडे, गोवर्धन मिसाल, सोमेश्वर मिसाल, मोरेश्वर मिसाल, सेवक प्रधान, हरिदास प्रधान, जगन लांडगे, सिद्धार्थ गडपाल, टीकाराम बोरकर, रवि बोलने, मनोहर लांजेवार, मारुति प्रधान, रमेश ठाकरे, रूपराम धांडे आदि पीड़ित किसानों ने अर्जुनी मोरगांव कार्यालय के सामने भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी है और इस संबंध का निवेदन सांसद प्रफुल पटेल, विधायक मनोहर चंद्रिकापुरे, उपवन संरक्षक गोंदिया को प्रेषित किया है।