logo_banner
Breaking
  • ⁕ Gondia: नागझिरा अभयारण्य में बाघ की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका; वन विभाग ने 7 संदिग्धों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: आग बुझाने के लिए बनेंगे 106 नए फायर हाइड्रेंट, पहले चरण में 35 स्थानों पर होगी स्थापना; मनपा की स्थाई समिति ने दी मंजूरी ⁕
  • ⁕ जलसंकट के बीच गोरेवाड़ा समेत प्रमुख तालाबों में मिल रहा सीवेज का पानी, बावनकुले की नागरिकों से अपील- जलस्त्रोत गन्दा होने से बचाएं ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Gondia

Gondia: कृषि विभाग ने बारिश से हुए नुकसान की रिपोर्ट सौंपी, मुआवजे के लिए मांगे 31 करोड़


गोंदिया: जुलाई और अगस्त में हुई बारिश से जिले में किसानों (Farmer) को बड़ा नुकसान हुआ है। किसानों को हुए नुकसान को लेकर राज्य सरकार ने सर्वे कराने का आदेश दिया था। इसके बाद कृषि विभाग ने बारिश से हुए नुकसान की रिपोर्ट (Flood Report) सरकार को भेज दी है। रिपोर्ट के अनुसार, जिले के 12,821 हेक्टेयर में 28 हजार 754 किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। इसी के साथ रिपोर्ट में  31 करोड़ रुपये की मांग की गई है।

गोंदिया जिले के खरीफ सीजन में कुल खेती का क्षेत्रफल 2 लाख 20 हजार हेक्टेयर है। 1 लाख 77 हजार हेक्टेयर में धान की खेती की गई और शेष क्षेत्र में अन्य फसलों की खेती की गई। मौसम विभाग ने इस सीजन में औसत से ज्यादा बारिश की भविष्यवाणी की थी। यह भविष्यवाणी जिले के लिए सार्थक साबित हुई। अगस्त के पखवाड़े में औसत से अधिक बारिश हुई। 

इस दौरान औसतन 108 फीसदी बारिश हुई। जिले में जुलाई के पहले और दूसरे सप्ताह में बारिश हुई। कई इलाकों में बाढ़ आ गई। नतीजतन, खेती के साथ-साथ घरों और गौशालाओं को भी नुकसान पहुंचा है। जिले के निवासी जहां इससे उबर रहे थे, वहीं अगस्त के पखवाड़े में जिले में फिर बारिश हुई। संशोधित आदेश के अनुसार नुकसान का पुन: सर्वेक्षण किया गया। जिला कृषि विभाग ने प्रभावित किसानों को मुआवजा देने के लिए 30 करोड़ 59 लाख 264 रुपये की मांग दर्ज की है।

तहसील अनुसार हुआ नुकसान


  • तिरोडा : 3,332.05 हेक्टेयर
  • गोरेगांव : 436.52 हेक्टेयर
  • अर्जुनी-मोरगांव : 442.72 हेक्टेयर
  • देवरी : 256.63 हेक्टेयर
  • आमगाँव : 1,056.47 हेक्टेयर
  • सालेक्सा : 666.55 हेक्टेयर
  • सड़क-अर्जुनी : 418.24 हेक्टेयर