logo_banner
Breaking
  • ⁕ Gondia: नागझिरा अभयारण्य में बाघ की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका; वन विभाग ने 7 संदिग्धों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: आग बुझाने के लिए बनेंगे 106 नए फायर हाइड्रेंट, पहले चरण में 35 स्थानों पर होगी स्थापना; मनपा की स्थाई समिति ने दी मंजूरी ⁕
  • ⁕ जलसंकट के बीच गोरेवाड़ा समेत प्रमुख तालाबों में मिल रहा सीवेज का पानी, बावनकुले की नागरिकों से अपील- जलस्त्रोत गन्दा होने से बचाएं ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Gondia

Gondia: दीपावली के पहले एसटी महामंडल का यात्रियों का झटका, बढ़ाया किराया


गोंदिया. सुरक्षित यात्रा के लिए यात्रियों का रापनि की बसों पर सबसे अधिक विश्वास है जिससे वे रापनि की बस को ही प्राथमिकता देते है. लेकिन महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम ने एन दिवाली में किराया वृद्धि करने का निर्णय लिया है. 21 से 31 अक्टूबर के बीच नए दर अनुसार किराया वृद्धि लागू की जाएगी. जिससे यात्रियों के जेब पर आर्थिक बोझ पड़ेगा. उल्लेखनीय है कि पिछली बार दिवाली के दौरान ही कर्मचारियों ने आंदोलन किया था. जिससे एसटी के चक्के थम गए थे. फलस्वरूप राज्य परिवहन निगम को बड़े पैमाने पर आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है. इसके बाद डिजल दर वृद्धि से भी निगम को समस्या का सामना करना पड़ रहा है. 

ऐसे में इस नुकसान को कुछ प्रमाण में भरने के लिए निगम को किराया वृद्धि करना जरूरी हो गया है. विशेष बात यह है कि 20 अक्टूबर 2006 में सुधारित परिपत्रक अनुसार निगम को त्यौहार, छुट्टी, सप्ताह के अंत में अधिकतम भीड़ या भीड़ की अवधि के दौरान 30 प्रश.किराया वृद्धि करने की मान्यता दी गई है. इसी आधार पर निगम ने इस बार दिवाली में किराया वृद्धि करने का निर्णय लिया है. इसी में अब शालाओं को अवकाश रहेगा. दिवाली की छुट्टियों को देखते हुए अनेक लोग बाहर घुमने का नियोजन करते है. इसके अलावा बाहर गांव वाले दिवाली में अपने घर आते है.

 ऐसे में बस में यात्रियों की भीड़ होती है. जिससे इस बात को ध्यान में रखकर निगम ने 21 से 31 अक्टूबर के बीच किराया वृद्धि करने का निर्णय लिया है.इसमें सादी, निम आराम, शयनआसन, वातानुकूलित जैसी सभी प्रकार की बस में यह किराया वृद्धि लागू होगी. इसी तरह जिन मार्गो पर बिना परिचालक फेरियां लगाई जाती है, जिसका किराया थोक निर्धारित किया जाता है उन मार्गो पर भी परिवर्तनशील किराया वृद्धि लागू की जाएगी.

इस तरह की है शर्ते

  • यह किराया वृद्धि 21 अक्टूबर की मध्य रात्री से लागू की जाएगी. 
  • 31 अक्टूबर से रात 12 बजे तक लागू रहेगी.
  •  इस परिवर्तनशील सुधारित यात्री किराए की यात्रियों की जानकारी के लिए बस स्थानक के नोटिस बोर्ड पर लगाया है. 
  • इसमें जिन यात्रियों को 20 व 21 अक्टूबर की मध्य रात्री से यात्रा करनी है. 
  • इसी तरह जिन्होंने इसके पूर्व आरक्षण किया है ऐसे यात्रियों से फरक की रकम वसूल की जाएगी. 
  • दिवाली समाप्त होते ही 1 नवंबर से पुराने दर याने 26 अक्टूबर 2021 से लागू दर निर्धारित किया जाएगा.
  •  विशेष बात यह है कि यह बढ़े हुए दर पासधारक, विद्यार्थियों के लिए लागू नहीं रहेगा.

2 रु. अतिरिक्त किराया लगेगा

महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम ने 21 से 31 अक्टूबर के लिए यात्री किराए में वृद्धि करने का निर्णय लिया है. जिससे यात्रियों को अधिकतम 2 रु.शुल्क अतिरिक्त देना पडेगा. इसमें सादी बस में पूर्व का किराया प्रथम चरण 8.70 की जगह 9.60 रु., जलद बस 8.70 की जगह 9.60 रु., निम आराम बस 11.85 की जगह 13.5 रु., सादी शयन 11.85 की जगह अब 13.05 रु., वातानुकूलित शिवाई 11.85 की जगह 13.05 रु., एसी शिवशाही 12.35 की जगह 13.60 रु., एसी शिवनेरी 15.80 की जगह पर अब 16.80 रु. देने पड़ेगे.