logo_banner
Breaking
  • ⁕ क्या जल्द देश में बढ़ेंगे ईंधन के दाम? पीएम नरेंद्र मोदी की अपील- 'पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल कम करें, राष्ट्रहित में जिम्मेदारी निभाना ही असली देशभक्ति' ⁕
  • ⁕ रामदासपेठ में हाई वोल्टेज ड्रामा: शराब के नशे में बिल्डिंग में चढ़ा युवक, खिड़की के सज्जे में गया फंसा; UCN न्यूज़ की तत्परता से बची जान ⁕
  • ⁕ कामठी में क्राइम ब्रांच का बड़ा छापा; करीब 2 लाख की विदेशी सिगरेट जब्त, दुकानदार पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ गोंदिया में तेंदुपत्ता चुनने गई महिला पर बाघ का हमला, 65 वर्षीय वृद्धा की मौत ⁕
  • ⁕ वारकरी संप्रदाय विवाद: विकास लवांडे पर फेंकी गई स्याही, अमोल मिटकरी ने बताया 'वारकरी संस्कृति का अपमान' ⁕
  • ⁕ Buldhana: शादी से लौट रही बारातियों की मिनी बस पलटी, डेढ़ साल के मासूम समेत 10 घायल ⁕
  • ⁕ राज्य में बिना लाइसेंस कृषि व्यापार करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; विपणन मंत्री जयकुमार रावल की चेतावनी ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gondia

Gondia: NCP को बड़ा झटका, विधायक पुत्र सहित दो नगर पंचायत अध्यक्ष और 15 नगरसेवक शिवसेना में शामिल


गोंदिया: जिले में शुक्रवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। अर्जुनी मोरगांव विधायक मनोहर चांद्रिकपुरे के सुपुत्र सुगत मनोहर चांद्रिकापुरे के नेतृत्व में सडक अर्जुनी व अर्जुनी मोरगाव के नगर पंचायत के अध्यक्ष सहित 15 नगरसेवक शिवसेना में शामिल हो गए। ठाणे स्थित निजी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सभी को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भगवा झंडा देकर पार्टी में प्रवेश कराया। 

प्रफुल्ल पटेल को बड़ा झटका 

पार्टी की इस एंट्री से एनसीपी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल को बड़ा झटका माना जा रहा है। एनसीपी के गोंदिया के मेयर सहित शिंदे समूह में 15 नगरसेवकों के प्रवेश के साथ गोंदिया में शिंदे समूह की ताकत बढ़ गई है। गोंदिया में एनसीपी को तगड़ा झटका लगा है। कहा जा रहा है कि आगामी नगर निकाय चुनाव, विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव नजदीक आने पर एनसीपी बड़े संकट में है।

ये नेता हुए शिवसेना में शामिल 

राकांपा से शिवसेना में शामिल होने वालों में सड़क अर्जुनी नगर पंचायत के अध्यक्ष तेजराम मड़ावी, उपाध्यक्ष वंदना किशोर डोंगरवार, निर्माण अध्यक्ष अंकित टीकाराम भेंडारकर, पूर्व निर्माण अध्यक्ष महेंद्र जयपाल वंजारी, जलापूर्ति अध्यक्ष सायस्ता मतिन शेख, महिला बाल कल्याण अध्यक्ष दीक्षा राजकुमार भगत, पूर्व अध्यक्ष देवचंद तरोन, पूर्व अध्यक्ष शशिकला तेंभुरने, नगर सेवक गोपीचंद धोंडू खेडकर, नगर सेवक अशले मनोहर अंबडे, नगर सेवक तेमा जुबेर शेख, पार्षद कामिनी कोवे, पूर्व नागसेवक दिलीप गभाने, धनवंत कोवे , विदेशी तेंभुर्ने, मतीन शेख, मोरगांव नगर पंचायत नगरपालिका अध्यक्ष मंजूषा बरसागड़े, निर्माण अध्यक्ष सागर अरेकर और पार्षद दीक्षा शहारे और दो अन्य नगरसेवक शामिल थे।

यह भी पढ़ें: 

  • Gondia: टिप्पर के निचे आई दोहिया, शिक्षिका की मौके पर मौत