logo_banner
Breaking
  • ⁕ Chandrapur: भाजपा ग्रामीण कार्यकारिणी पर प्रदेश की रोक; मुनगंटीवार गुट को बड़ा झटका ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: बालबेड़ा जंगल में माओवादियों की हथियार बनाने का कारखाना तबाह, गढ़चिरोली पुलिस और CRPF का संयुक्त ऑपरेशन ⁕
  • ⁕ विश्वास नांगरे पाटिल ने संभाला कार्यभार, कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा और ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई को बताया पहली प्राथमिकता ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र विधानसभा: मानसून सत्र के तीसरे दिन किसानों के लिए बड़ा ऐलान, 30 जून तक 56 लाख किसानों की कर्जमाफी ⁕
  • ⁕ NEET सेंटर विवाद में बड़ा ट्विस्ट! NTA बोली- अभ्यर्थी ने खुद चुना था एग्जाम सिटी"; पिता तालिब ने दावे को किया ख़ारिज ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gondia

Gondia: टिप्पर की चपेट में बच्चे की मृत्यु


गोंदिया: घर के सामने स्थित आंगन में खेल रहा बच्चा निर्माण कार्य की सामग्री ले जा रहे टिप्पर की चपेट में आ गया. जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई. यह घटना 31 जनवरी की शाम 4 बजे तहसील के मुंडीपार (खुर्द) में घटी. मृत बच्चे का नाम तनुज छनिलाल गौतम (6) बताया गया है. 

जानकारी के अनुसार तनुज अपने घर के सामने खेल रहा था. तभी मुंडीपार-कामठा मार्ग पर मार्ग निर्माण कार्य की सामग्री ले जा रहे टिप्पर क्र. एमएच 35 के -5080 की चपेट में आ गया और उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. घटना की शिकायत गोंदिया ग्रामीण थाने में की गई. मामला दर्ज किया गया. जांच थानेदार अजय भुसारी के मार्गदर्शन में जारी है.