logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gondia

Gondia: सुबह अचानक बरसे बादल, फसलों को भारी नुकसान की आशंका


गोंदिया: शहर सहित जिले में शनिवार की सुबह जमकर बारिश हुई। इस दौरान तेज हवाओं के साथ जमकर बिजली भी चमकी। मौसम बदलने के कारण सुबह सात बजे से आठ बजे के बीच हर तरफ अंधेरा फैल गया। इस दौरान जिले के अंदर कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। 

मौसम विभाग द्वारा दिये गये पूर्वानुमान के अनुसार जिले में बीते दो दिनों से आसमान में बादल छाये हुए हैं. सालेकसा तालुका के देवरी तहसील के खेतों  में बिजली गिरने के साथ भारी बारिश हुई। सड़क अर्जुनी, मोरगांव अर्जुनी तालुका में भी कुछ इलाकों में बारिश हुई।

फसलों को भारी नुकसान 

अनुमान है कि अचानक आई आंधी से जिले में फूलों के बागों को भारी नुकसान हुआ है। इस तूफान के साथ हुई बारिश से बागों को व्यापक नुकसान हुआ है और अन्य फसलों को भी नुकसान होने की आशंका है।  अचानक हुई बेमौसम बारिश के कारण जिले में गेहूं, चना और उड़द की फसलों सहित कृषि को भी व्यापक नुकसान हुआ है।

बिजली गिरने के साथ हुई बारिश 

जिले के अधिकांश हिस्सों में पिछले दो दिनों से बादल छाए हुए हैं। आज जिले के अधिकांश हिस्सों में बिजली गिरने के साथ ही बारिश के कारण जिले के विभिन्न हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित रही।