logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia Co-Operative Bank: पूर्व विधायक राजेंद्र जैन फिर अध्यक्ष पर निर्वाचित, महायुति समर्थित सहकारी पैनल के 11 निदेशक निर्वाचित


गोंदिया: गोंदिया जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर पूर्व विधायक राजेंद्र जैन पुनः निर्वाचित हो गए हैं। वहीं पूर्व विधायक भेरसिंह नागपुरे को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ज्ञात हो कि, गोंदिया जिला बैंक के कुल 20 संचालक पदों के लिए 29 जून को चुनाव हुए थे। इस चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अजित पवार गुट और भाजपा ने गठबंधन कर चुनाव लड़ा था, जबकि कांग्रेस और अन्य दलों ने परिवर्तन पैनल बनाकर चुनाव लड़ा था।

इसमें सहकारी पैनल के 11 संचालक और परिवर्तन पैनल के 9 संचालक निर्वाचित हुए। हालाँकि, अध्यक्ष पद के चुनाव में परिवर्तन पैनल के पंकज यादव, अजय हलमारे और एक स्वतंत्र संचालक द्वारा सहकारी पैनल का समर्थन करने के बाद, महायुति समर्थित सहकारी पैनल के राजेंद्र जैन 14 मत प्राप्त कर अध्यक्ष निर्वाचित हुए।