logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: धान खरीदी केंद्र चालू नहीं होने पर खरीदी सोसाइटी पर धरना प्रदर्शन


गोरेगांव: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी महाराष्ट्र राज्य किसान सभा महाराष्ट्र राज्य लाल बावटा खेत मजदूर यूनियन गोरेगांव तहसील काउंसिल की विस्तारित सभा आयोजित हुई. जिसमें उपस्थित किसान मजदूरों के प्रतिनिधियों ने धान खरीदी केंद्र चालू नहीं होने पर चिंता जताते हुए कहा कि अनेक गरीब किसानों ने व्यापारियों को कौड़ी मोल धान बेच दिया है. लेकिन  गोरेगांव तहसील में केंद्र चालू नहीं किए गए हैं. 

व्यापारी वही धान सरकारी भाव में केंद्र पर सोसाइटियों से साठगांठ करके बेच देते हैं.  पिछले साल से किसानों को धान के बोनस भी नहीं दिए गए. हम मांग करते हैं स्वामिनाथन कमेटी के निर्णय अनुसार डेढ़ गुना लागत से अधिक भाव दिया जाय, इस पर सरकार अमल नही करती इसलिए धान उत्पादक किसानों को 2000 रु. बोनस दिया जाय.

इन महत्वपूर्ण मांगो को लेकर धान खरीदी केंद्र सोसाइटी पर प्रदर्शन करने का निर्णय भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी महाराष्ट्र राज्य कार्यकारिणी सदस्य हौसलाल रहांगडाले ने लिया. चरणदास भावे, दुलीचद कावडे, गुणवंत नाईक, गुलाब शहारे, चैतराम दियेवार, गंगाराम भावे, गुलाब बोपचे, नेवल मारगाये, नारायण भलावी, भोलाराम मरसकोल्हे, बाबुलाल शहारे आदि उपस्थित थे. हौसलाल रहांगडाले ने बताया कि 26 दिसंबर 2022 को नागपुर शीतकालिन अधिवेशन पर महाराष्ट्र के 10 हजार किसानों का मोचॉ नागपुर विधानसभा पर होगा. वणी, चंद्रपुर, वर्धा, नागपुर से पैदल मार्च भी आएगा. तुकाराम भस्मे राष्ट्रीय कौन्सिल सदस्य भाकपा, राजन श्रीसागर राज्य सचिव, हीरालाल परदेशी अध्यक्ष किसान सभा, नामदेव चव्हाण अध्यक्ष, शिवकुमार गणवीर राज्य सचिव, हौसलाल रहांगडाले राज्य उपाध्यक्ष महाराष्ट्र राज्य लाल बावटा खेत मजदूर यूनियन आदि नेतृत्व करेंगे.