logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर नक्सलियों और पुलिस में मुठभेड़


गोंदिया: शुक्रवार को नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। यह मुठभेड़ शुक्रवार शाम  6:30 से 7:00 बजे के बीच  सालेकासा थाना अंतर्गत मुर्कुटदोह चौकी अंतर्गत छत्तीसगढ़ सीमा के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में चौकी से 3 किमी दूर तकेजरी जंगल हिल इलाके में हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस शुक्रवार को तलाशी अभियान पर गई थी, इसी दौरान पुलिस ने छत्तीसगढ़ से छह-सात नक्सलियों को महाराष्ट्र में घुसते देखा। नक्सलियों को आते देख पुलिसकर्मियों ने गोलीबार शुरू कर दी। जवाब में नक्सलियों ने भी फायरिंग शुरू कर दी। आधे घंटे तक दोनों पक्षों ने फायरिंग की।  इस मुठभेड़ में दोनों साइड में कोई कोई हताहत नहीं हुई।

हालांकि, अँधेरा का फायदा उठाकर नक्सली वहां से फरार हो गए। नक्सलियों ने जिले में आने की जानकारी के बाद पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। वहीं इस मामले में सालेकसा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।