logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: जमीन के विवाद में किसान की हत्या, पुलिस ने आरोपी चाचा-भतीजा को किया गिरफ्तार


गोंदिया: देवरी तहसील में जमीन के विवाद में ट्रेक्टर चढ़ाकर एक किसान की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी चाचा ताराचंद पुस्तोडे और भतीजे  विनोद पुस्तोड़े को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक का नाम हिरालाल मेश्राम (55,कोयलारी शेंडा गाँव) है। इस हमला में मृतक के बेटा भी घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मेश्राम और पुस्तोडे परिवार के बीच पिछले कभी समय से जमीन का विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन भी  हिरालाल का ताराचंद और उनके भतीजे विनोद के बीच वाद विवाद हुआ।  इसके बाद पुस्तोडे चाचा भतीजे ने हीरालाल पर पहले ट्रैक्टर चढ़ा दिया और उसके बाद जख्मी हीरालाल मेश्राम पर कुल्हाड़ी से वार कर उनकी हत्या कर दी। इस दौरान हीरालाल को बचाने के प्रयास में उनका बेटा भी जख्मी हुआ है।  इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस गांव में पहुंची और शव पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजने के बाद मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।