logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gondia

Gondia: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार बाप-बेटी की मौके पर मौत, राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज गति से दौड़ती हैं बसें


गोंदिया: राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 पर रात के समय एक निजी बस ने दोपहिया वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में पिता और पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में 35 वर्षीय सूरज वसाके और 4 वर्षीय वेदिका वसाके शामिल हैं।

मृतक सूरज अपनी बेटी के साथ कोहमारा से अपने गृह नगर देवरी लौट रहा था. तभी पीछे से ट्रैवल्स बस ने उसे टक्कर मार दी. इस टक्कर में बाइक सवार युवक और उसकी बेटी की कुचलकर मौत हो गई. हादसे के बाद कुछ देर के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात बाधित हो गया और दोनों तरफ 3 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया.

खास बात यह है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर रायपुर से नागपुर होते हुए पुणे तक कई निजी बसें चलती हैं, लेकिन कम से कम समय में कैसे पहुंचाने के चक्कर में तेज रफ्तार से बस चलाने वाले इन बस चालकों के खिलाफ नेशनल हाईवे पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। इसी के चलते ये दुर्घटनाएं होती हैं.  यदि निजी बस चालकों की गति पर नियंत्रण किया जा सके तो ऐसे हादसे में लोगों को जान गंवाने नहीं पड़ेगा। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस इस पर कितनी गंभीरता से ध्यान देती है. 

देखें वीडियो: