logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gondia

Gondia: एफडीए का स्वास्तिक पॅकर्स पर छापा, 80 कनस्तर तेल के साथ 1.66 लाख का माल जब्त


गोंदिया. अधिक पैसे कमाने के चक्कर में अनेक लोग तेल का पुन: उपयोग करते है. जिससे शहर से सटे फुलचूर पेठ में स्थित में स्वास्तिक रिफाइन पॅकर्स पर अन्न व औषध प्रशासन के दल ने छापा मारकर अस्वच्छ टीन में रिफाईड सोयाबीन तेल के 80 कनस्तर जब्त किए. बताया जा रहा है कि गुलशन अग्रवाल के मालकी वाले फुलचुर पेठ स्थित में. स्वास्तिक रिफाईन पॅकर्स में अस्वच्छ पुन: उपयोग वाले टीन में रिफाईन सोयाबीन तेल बिक्री के लिए स्टाक कर रखा गया था. इन 80 कनस्तर में 1198 किलो सोयाबीन तेल भरा था. इसकी कीमत 1 लाख 66 हजार  216 रु. बताई गई है.  

स्वास्तिक रिफाईड पॅकर्स ने खाद्य सुरक्षा व मानक कानून का उल्लंघन किया है. उसके चलते यह कार्रवाई की गई. तेल के नमूने जांच के लिए प्रयोग शाला में भेंजे गए हैं. धारा 38 अंतर्गत कार्रवाई कर प्रयोगशाला से अहवाल आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. यह कार्रवाई अन्न व औषध प्रशासन के आयुक्त ए.पी.देशपांडे, सहायक आयुक्त अन्नपुरे की अगुवाई में अन्न सुरक्षा अधिकारी शीतल देशपांडे व महेश चंहादे आदि ने की है. 
 

जून महिने में भी हुई थी  एक कार्रवाई 
 

त्यौहारों का सीजन होने से ग्राहकों के साथ धोखाधडी न हो,इसके लिए अन्न व औषध प्रशासन विभाग ने यह  कार्रवाई की है. इसी तरह जून महिने में माताटोली स्थित जय बाबा ट्रेडर्स के खिलाफ कार्रवाई की गई थी. यह जानकारी शीतल देशपांडे ने दी. 
 

कुकिंग आइल से बायोडिजल का निर्माण 
 

बार बार तलने के लिए पुन: उपयोग किए खाद्य तेल के मानवी शरीर पर होने वाले गंभीर परिणाम ध्यान में रखकर अन्न सुरक्षा व मानक प्राधिकरण ने ऐसे खाद्य तेल के हानिकारण पदार्थ के प्रमाण नियंत्रण रखना व उससे बायोडिजल निर्माण कर पर्यावरण का संरक्षण करने के उद्देश्य से रिपरपज यूज कुकिंग आइल यह उपक्रम शुरू किया है. इस संबंध में  शीतल देशपांडे ने बताया कि  भागदौड भरी जिंदगी से हर दिन के आहार में फास्ट व स्नैक्स फुड का प्रमाण बढ गया है.

 सर्वसाधारण रुप से फास्ट फुट व स्नॅक्स बनाने के लिए बड़े पैमाने पर तलने के लिए खाद्य तेल का उपयोग होता है. खाद्य पदार्थ तलने की प्रक्रिया उच्च तापमान पर होती है. इस तापमान पर खाद्य तेल का तलने के लिए बार बार उपयोग करने से उसमें अलग अलग अभिक्रिया होती है. जिससे तेल के भौतिक व रासायनिक गुणधर्म में भी परिवर्तन होता है. जिससे उसके पोषण मूल्य कम होकर गुणवता पर विपरीत परिणाम होता है.