logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: गांजा बिक्री, 2 गिरफ्तार 1 फरार, 11.35 लाख का 75 किलो गांजा जप्त


गोंदिया: अवैध रूप से बिक्री के लिए गांजा जमा कर रखने के मामले स्थानीय क्राइम ब्रांच टीम ने छापा मार कार्रवाई कर में 11 लाख 35 हजार 245 रु. कीमत का 75 किलो गांजे सहित दो लोगों को  गिरफ्तार किया है.  जानकारी के अनुसार स्थानीय क्राइम ब्रांच को  गुप्त सूचना मिली कि आकाश उर्फ टेम्पो उर्फ छोटू राजू रामटेके यह अपने  निवास में गांजे का भंडारण और बिक्री कर रहा है. उस आधार पर रामनगर थाने के तहत  गड‍्ढाटोली में ओवर ब्रिज के नीचे छापा मार कार्रवाई की गई.  

इस दौरान   पुनाटोली निवासी शुभम सुनील भंडारकर ( 20) व गांधी वार्ड निवासी   मनीष दीपक रामटेके (25) यह बिक्री के लिए गांजे का अवैध भंडारण व गांजे की छोटी-छोटी पुडिया बनाते मिले. उनके निशांदेही पर शासकीय पंचों के समक्ष  घर  की तलाशी ली गई. इसमें 4 बड़े प्लास्टिक बैग में पैक लगभग 1 किलो वजन के कुल 68 पैकेट, अलग-अलग पॉलिथीन में खुला गांजा, साथ ही 4.5 ग्राम के छोटे पैकेट सहित 75 किलो 483 ग्राम गांजा किग्रा. कीमत 11 लाख 32 हजार 245 रु. के साथ  ही तीन हजार रु.  का एक कांटा सहित कुल  11,35,245 रु. का माल जप्त किया गया.  

इसमें जप्त  गांजा व दोनों आरोपियों को  रामनगर पुलिस को सौंप दिया गया है. वहीं  आकाश उर्फ टेम्पो उर्फ छोटू राजु रामटेके यह  फरार बताया गया है. तिनों के खिलाफ पुलिस उप निरीक्षक  महेश विघ्ने की शिकायत पर  रामनगर थाने में मामला दर्ज किया गया है.