logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gondia

Gondia: बेमौसम बारिश का कहर, लगातार दूसरे दिन रबी फसलों को भारी नुकसान


गोंदिया: गोंदिया जिले में बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार दूसरे दिन हुई बारिश के कारण रबी सीजन की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। गोंदिया जिले में आज फिर बेमौसम बारिश हुई। अचानक बदले मौसम के चलते किसान एक बार फिर संकट में आ गए हैं।

रबी सीजन की धान और मक्का की फसलें इस समय कटाई के लिए तैयार थीं, लेकिन बारिश के कारण ये फसलें भीगकर खराब हो गई हैं। किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है, जिससे बड़े आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

किसानों ने कृषि विभाग से तुरंत नुकसान का सर्वे कराने और मुआवजा देने की मांग की है। प्रशासन से भी हालात का जायजा लेकर जल्द राहत देने की अपील की जा रही है। बेमौसम बारिश ने पहले से परेशान किसानों की चिंता और बढ़ा दी है। अब सबकी नजर सरकार की मदद पर टिकी है।