logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gondia

Gondia: खाद विक्री में अनियमितता, 9 कृषि केंद्रों के लाइसेंस को किया रद्द


गोंदिया: गोंदिया जिले में खरीफ हंगाम की धान की फसल की पैदावार के बीच किसानों ने बड़े पैमाने पर उर्वरक (खाद) की खरीद शुरू कर दी है। इसी अवसर का लाभ उठाकर कुछ कृषि केंद्र के चालक अनियमित तरीके से खाद की अधिक दर पर बिक्री कर रहे थे।

इस मामले में गोंदिया जिला कृषि अधीक्षक कार्यालय ने एक भरारी पथक गठित किया और सभी कृषि केंद्रों की जांच करवाई। जांच में अनियमितताएँ पाई गईं, जिसके चलते 3 कृषि केंद्रों के लाइसेंस रद्द और 6 कृषि केंद्रों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए।

इससे पहले अगस्त महीने में ही 2 कृषि केंद्रों के लाइसेंस रद्द और 25 केंद्रों के लाइसेंस निलंबित किए गए थे। इस नई कार्रवाई के बाद कृषि केंद्रों के चालकों को बड़ा झटका लगा है और यह संदेश गया है कि किसानों के साथ किसी प्रकार की धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिला कृषि अधिक्षक निलेश कानवडे ने शेतकर्मियों से अपील की है कि यदि किसी केंद्र पर धोखाधड़ी होती देखी जाए तो तुरंत कृषि विभाग से संपर्क करें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।