logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: मामूली विवाद में युवक की जानकर पिटाई, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार


गोंदिया: सड़क अर्जुनी स्थित एक एडवेंचर वाटर पार्क में बॉल पासिंग गेम के दौरान विवाद हो गया। इस दौरान कई युवाओं ने एक एक युवक के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका तीन ऑपरेशन किया गया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मोंटी ओमप्रकाश जायसवाल (30), प्रभाकर कान्हा गुरवे (39), भूषण रमेश बिसेन (27), जीवन गोविंदा ढाका (44) सभी तुमसर, भंडारा निवासी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक पंकज नुतेंद्र बिसेन (24, कुडवा, गोंदिया) निवासी घूमने के लिए सड़क अर्जुनी स्थित एक एडवेंचर वाटर पार्क में गया था। इस दौरान बॉल पासिंग गेम खेल रहे थे। इसी युवक का आरोपियों के साथ मामूली बात पर झगड़ा हो गया। इसके बाद युवक वाटरपार्क से निकलकर घर जाने लगा। इस दौरान आरोपियों ने उसे पार्किंग में रोक लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। 

इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद तुरंत इलाज के लिए गोंदिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार, युवक के अंदरूनी हिस्से में चोंट लगी। इस कारण उसका तीन ऑपरेशन किया गया। पुलिस ने युवक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।