logo_banner
Breaking
  • ⁕ Gondia: नागझिरा अभयारण्य में बाघ की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका; वन विभाग ने 7 संदिग्धों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: आग बुझाने के लिए बनेंगे 106 नए फायर हाइड्रेंट, पहले चरण में 35 स्थानों पर होगी स्थापना; मनपा की स्थाई समिति ने दी मंजूरी ⁕
  • ⁕ जलसंकट के बीच गोरेवाड़ा समेत प्रमुख तालाबों में मिल रहा सीवेज का पानी, बावनकुले की नागरिकों से अपील- जलस्त्रोत गन्दा होने से बचाएं ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Gondia

Gondia: खेत में काम कर रही बच्ची पर गिरी बिजली, बचने गए युवक भी हुआ घायल


गोंदिया: जिले में पिछले दो दिनों से तापमान पूरी तरह बदला हुआ है। जिले के अंदर लगातार बारिश हो रही है। इसी बीच देवरी तहसील में एक बड़ी दुर्घटना हो गई, जहां काम से खेत में महुआ चुन रही बच्ची और युवक पर बिजली गिर गई। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान ईशा नंदलाल कोकाटे (12)  और हंसराज गोविंद कोकाटे (24) के रूप में हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, 12 वर्षीय बच्ची महुआ चुनने के लिए खेत में गई थी। इसी दौरान बच्ची पर बिजली गिर गई। यह देखते ही बाजू में काम रहे हिंसराज बच्ची को बचाने के लिए दौड़ा। जिसमें वह भी घायल हो गया। दोनों को तुरंत इलाज के लिए तहसील अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया।