logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: नीट परीक्षा में मिले कम नंबर, फांसी लगाकर युवती ने की आत्महत्या


गोंदिया: जिले के आमगांव तहसील से बेहद धक्का देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक छात्रा ने मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम यानी नीट में कम अंक आने के कारण कमरे की सीलिंग फैंस की मदद से फांसी लगा की। मृतक छात्रा की पहचान सलोनी गौतम (17) हैं। वहीं सुबह परिजन जब उठे तब यह घटना सामने आई। 

मंगलवार आधी रात को नीट एग्जाम का रिजल्ट जारी किया गया है। परिणाम में सलोनी को कम अंक मिले। इससे वह निराश हो गई। रात में जब परिजन सो गए तो सलोनी रात साढ़े तीन बजे अपने कमरे में गई और ओढ़नी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजन उठे तो उन्होंने दरवाजा खटखटया, लेकिन सलोनी ने दरवाजा नहीं खोला। 

इसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। जहाँ बच्ची फंदे से लटकी मिली। इसके बाद तुंरत आमगांव पुलिस को जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।