logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gondia

Gondia: आजाद हिंद एक्सप्रेस के साथ बड़ा हादसा टला, गंगाझारी रेलवे स्टेशन के पास की घटना


गोंदिया: गोंदिया में गंगाजरी रेलवे स्टेशन के पास आजाद हिन्द एक्सप्रेस एक बड़ा दुर्घटना का शिकार होने से बच गई। ट्रेन के ब्रेक लाइनर से धुआं निकलने लगा। समय रहते यात्री ट्रेन से बाहर आ गए और एक अप्रिय घटना होने से बच गई।     

ब्रेक लाइनर में घर्षण के कारण आजाद हिंद एक्सप्रेस से अचानक धुआं निकलने लगा। यह घटना रविवार शाम को गंगाजरी रेलवे स्टेशन के पास घटी। सौभाग्यवश आग जैसी कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। हालांकि, इससे कुछ समय के लिए यात्रियों में भय का माहौल पैदा हो गया।

हावड़ा से मुंबई जा रही हावड़ा पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस रविवार शाम गोंदिया रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। गंगाजरी रेलवे स्टेशन के निकट पटरी से रगड़ खाते समय ट्रेन के ब्रेक लाइनर से धुआं निकलने लगा। इसलिए लोकोपायलट ने ट्रेन रोक दी। ट्रेन रुक गई और यात्री ट्रेन से धुआं निकलता देख बाहर निकल आए। सौभाग्यवश कोई अप्रिय घटना नहीं घटी।