logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: हत्या प्रकरण में फरार नाबालिग आरोपी गिरफ्तार


गोंदिया. तिरोड़ा थाना अंतर्गत बोदलकसा ग्राम के पास जंगल में तिरोड़ा निवासी पवन रहांगडाले (28) की 3 सितंबर को हत्या कर दी गई थी.  घटना को अंजाम देने वाले एक नाबालिग आरोपी को आखिरकार पुलिस ने भंडारा बस स्टॉप परिसर से गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि पवन रहांगडाले 3 सितंबर से लापता था. 14 सितंबर को अज्ञात व्यक्ति का शव बोदलकसा परिसर में पाया गया. बाद में मृतक के भाई सूरज रहांगडाले ने उसकी शिनाख्त पवन के रुप में की. जिला पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे ने घटना को गंभीरता से लेकर जिला अपराध शाखा को समांतर जांच करने के आदेश दिए. 

जिससे अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक बबन आव्हाड के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक विजय शिंदे, पुलिस उप निरीक्षक विघ्ने व दल के कर्मियों ने जांच शुरू की और उन्हें पता चला कि मृतक का मित्र नाबालिग यह घटना के बाद से फरार है. इतना ही नही शव मिलने के बाद वह छिंदवाडा, इंदौर व उज्जैन में छुप रहा था. जिससे एसीआई विजय शिंदे, कांस्टेबल केदार, शाम राठौड आदि ने उज्जैन व इंदौर में उसकी खोज की. इस बीच उसके भंडारा बस स्टॉप परिसर में होने की जानकारी  मिली. 

जिससे जिला अपराध शाखा भंडारा व गोंदिया के पुलिस उप निरीक्षक विघ्ने, कांस्टेबल मानकर ने उसे हिरासत में लेकर पुछताछ शुरू की. जिसमें उसने बताया कि मृतक पवन रहांगडाले से किश्त पर मोबाइल लेने के लिए पैसे उधार लिए थे. उन पैसों को लौटाने का दबाव डाल रहा था. इसे लेकर तथा मृतक के खाते में 7-8 हजार रु. होने की जानकारी आरोपी को मिलने से उसने 3 सितंबर को पवन को बोदलकसा जलाशय परिसर के जंगल में ले जाकर उसके सिर पर पत्थर से प्रहार कर हत्या कर दी और शव झाड़ियों में छुपा दिया था.उक्त नाबालिग आरोपी तिरोड़ा तहसील अंतर्गत जमुनिया ग्राम का निवासी है. 

जांच तिरोड़ा के थानेदार दिनेश तायडे के मार्गदर्शन में शुरू है. यह कार्रवाई जिला अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक बबन आव्हाड के नेतृत्व में एपीआई शिंदे, पुलिस उप निरीक्षक महेश विघ्ने, सब इन्सपेक्टर गोपाल कापगते, रियाज शेख, सोमेंद्रसिंह तुरकर, संतोष केदार, श्याम राठौड, विजय मानकर, लक्ष्मण बंजार आदि ने की है.