logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gondia

Gondia: 178 जिप शालाओं में एक-एक शिक्षक, चार कक्षाओं का बोझ एक शिक्षक पर


गोंदिया: एक ओर शिक्षा विभाग शाला बाह्य विद्यार्थियों की खोज कर स्कूलों में प्रवेश देने का अभियान चला रही हैं, वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियों को ही पढ़ाने के लिए शालाओं में शिक्षकों का अभाव देखा जा रहा है।  इसका ही उदाहरण है गोंदिया जिला परिषद के 178 स्कूलों में कक्षा चौथी तक पढ़ाने के लिए केवल एक-एक शिक्षक नियुक्त है।  

जिसमें आमगांव तहसील में 8, अर्जुनी मोरगांव तहसील में 22, देवरी तहसील में 46, गोंदिया तहसील में 11, गोरेगांव तहसील में 16, सड़क अर्जुनी तहसील में 18, सालेकसा तहसील में 32 व तिरोड़ा तहसील में 25 स्कूलों का समावेश है।  यह जानकारी शिक्षा विभाग की ओर से दी गई है।  ऐसे में एक शिक्षक पर चार कक्षाओं का बोझ होने से सभी विद्यार्थियों को एक साथ पढ़ाना शिक्षकों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं हैं।  

जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि जिला परिषद स्कूलों का शिक्षा का स्तर कितना अच्छा होगा। लेकिन इसका नुकसान शिक्षकों को नहीं तो विद्यार्थियों को सहन करना पड़ रहा हैं।  शिक्षकों की कमी के कारण जिला परिषद स्कूलों के विद्यार्थियों का भविष्य खतरे में आ चुका हैं। इधर, जिला परिषद स्कूलों की पट संख्या कम होकर कई शालाएं बंद होने की कगार पर हैं।