logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: शास्त्री वार्ड में एक्टिवा में लगी आग ने धारण किया विकराल रूप, रिहायशी मकान जलकर खाक


गोंदिया: गोंदिया शहर के शास्त्री वार्ड मजदूर भवन इलाके में आज एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। घर के बाहर खड़ी एक एक्टिवा स्कूटी में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पास के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, भीषण गर्मी के चलते घर के सामने खड़ी एक्टिवा अचानक जलने लगी। आग की लपटें तेजी से बढ़ीं और पास से गुजर रही बिजली की तारों तक पहुंच गईं। तारों से निकली चिंगारियों ने आग को और भड़काया, जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास के घर में भी फैल गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन भारी मात्रा में संपत्ति का नुकसान हुआ है।

भीषण गर्मी के चलते ऐसी घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अपने वाहनों को सीधे धूप में खड़ा करने से बचें और सावधानी बरतें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।