logo_banner
Breaking
  • ⁕ क्या जल्द देश में बढ़ेंगे ईंधन के दाम? पीएम नरेंद्र मोदी की अपील- 'पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल कम करें, राष्ट्रहित में जिम्मेदारी निभाना ही असली देशभक्ति' ⁕
  • ⁕ रामदासपेठ में हाई वोल्टेज ड्रामा: शराब के नशे में बिल्डिंग में चढ़ा युवक, खिड़की के सज्जे में गया फंसा; UCN न्यूज़ की तत्परता से बची जान ⁕
  • ⁕ कामठी में क्राइम ब्रांच का बड़ा छापा; करीब 2 लाख की विदेशी सिगरेट जब्त, दुकानदार पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ गोंदिया में तेंदुपत्ता चुनने गई महिला पर बाघ का हमला, 65 वर्षीय वृद्धा की मौत ⁕
  • ⁕ वारकरी संप्रदाय विवाद: विकास लवांडे पर फेंकी गई स्याही, अमोल मिटकरी ने बताया 'वारकरी संस्कृति का अपमान' ⁕
  • ⁕ Buldhana: शादी से लौट रही बारातियों की मिनी बस पलटी, डेढ़ साल के मासूम समेत 10 घायल ⁕
  • ⁕ राज्य में बिना लाइसेंस कृषि व्यापार करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; विपणन मंत्री जयकुमार रावल की चेतावनी ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gondia

Gondia: मुंबई-कलकत्ता राष्ट्रीय राजमार्ग पर मासुलकासा घाट पर भूस्खलन के कारण सड़क ध्वस्त, ट्रैफिक किया गया डाइवर्ट


गोंदिया: गोंदिया जिले से गुजरने वाले मुंबई-कलकत्ता राष्ट्रीय राजमार्ग पर मासुलकासा घाट पर भूस्खलन हुआ है। इसके कारण राजमार्ग पर यातायात को एकतरफा कर दिया गया है और भूस्खलन को हटाने का काम चल रहा है। सौभाग्य से, इस भूस्खलन के कारण किसी की जान नहीं गई। 

गोंदिया में मुंबई-कोलकाता मार्ग इस घाटी  में पहाड़ी को काटकर ४ लोन रोड बनाया गया है ताकि इस महामार्ग पर वाहन चालकों को परेशानी न हो।  लेकिन इन दिनों जारी  भारी बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा लगातार बना हुआ है। पिछले ३ दिनों से जारी की वजह से मासुलकसा घाट में भूस्खलन से यातायात प्रभावित हुआ है।

भूस्खलन के बाद प्रशासन ने तुरंत एक टीम को मौके पर भेजा और भूस्खलन को हटाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि, बड़े पैमाने पर हुए भूस्खलन के कारण वाहनों का आवागमन बाधित हुआ है। इसलिए प्रशासन ने यात्रियों से जरूरी एहतियात बरतने की अपील की है। सड़क पर चलने वाले भारी वाहनों को विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही  अधिकारियों ने बताया कि घाट से भूस्खलन पूरी तरह हटने के बाद ही दोनों दिशाओं में यातायात सामान्य हो सकेगा। और बारिश की वजह से इस काम में परेशानी हो रही है।