logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: 40 वर्षीय विधवा की संदिग्ध मौत, रावनवाड़ी पुलिस ने गड्ढे में दबी लाश को बाहर निकाला


गोंदिया: 40 वर्षीय विधवा की संदिग्ध मौत हो गई है और इस मामले में गोंदिया की रावनवाड़ी पुलिस ने गड्ढे में दबी लाश को बाहर निकाला है. मृतक महिला का नाम भारती शहारे (40) है जो दासगांव की रहने वाली है.

मृतक महिला भारती शहारे के पति की एक साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी. उसके बाद वह अपने बेटे के साथ दासगांव में रह रही थी. इसी बीच 27 जून को उसकी मौत हो गई. और 27 जून को ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया. हालांकि आज 29 जून को पुलिस ने संदेह के आधार पर गड्ढे में दबी लाश को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह सामने आएगी. रावनवाड़ी पुलिस घटना की जांच कर रही है.