logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: CO-ऑपरेटिव बैंक के चपरासी की संदिग्ध मौत, सड़क किनारे मिला शव


गोंदिया: जिले के अर्जुनी मोरगांव तहसील के महागांव स्थित को-ऑपरेटिव बैंक में चपरासी के पद पर कार्यरत ओमप्रकाश मेश्राम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह रोज की तरह सुबह ड्यूटी पर निकले थे, लेकिन शाम तक जब घर वापस नहीं लौटे, तो परिवार ने उन्हें कॉल किया। बार-बार फोन करने पर भी कॉल न उठाने से परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उनकी तलाश शुरू की।

खोजबीन के दौरान उनका शव सड़क किनारे एक नाले के पास पड़ा हुआ मिला।अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ओमप्रकाश मेश्राम की मौत कैसे हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है, वहीं परिजन और सहयोगी कर्मचारी स्तब्ध हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।