logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: शराब पीकर क्लासरूम में ही सो गया शिक्षक, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, हो रही कार्रवाई की मांग


गोंदिया: गोंदिया ज़िले में एक शिक्षक के शराब पीकर स्कूल आने का वीडियो वायरल हो रहा है। स्कूल ज्ञान का घर कहा जाता है। लेकिन अगर इसी स्कूल में आने वाली पीढ़ी को गढ़ने वाला शिक्षक ही शराब पीकर स्कूल आए तो क्याकहा जाए?

देवरी तहसील के मोहगाँव में एक जिला परिषद स्कूल है। इस स्कूल का शिक्षक शराब के नशे में स्कूल आया और कुर्सी पर सो रहा था। यह घटना तब सामने आई जब ग्रामीणों ने अचानक स्कूल का दौरा किया। इस शराबी शिक्षक का नाम आरएस बहेकर है।

मोहगाँव के जिला परिषद स्कूल में दो शिक्षक 22 छात्रों को पढ़ाते हैं। पिछले एक साल से ग्रामीणों ने उन्हें सुधरने का मौका दिया था। लेकिन अनुभवी शिक्षक ने यह मौका गँवा दिया और युवा छात्र शिक्षक को हक्के-बक्के होकर देखते रहे। शिक्षक कुर्सी पर बैठकर मेज पर पैर रखकर सो गया था। लोगों ने देखा कि शिक्षक बहुत ज़्यादा शराब पीने के कारण होश में नहीं था और घटना का वीडियो बना लिया गया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत वरिष्ठों से की है। ग्रामीणों ने संबंधित शिक्षक की जाँच और कार्रवाई की माँग की है।