logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gondia

Gondia: झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले


गोंदिया: महीनेभर से लापता बारिश ने आखीरकर हाजरी लगाई। पिछले तीन दिन से लागातार हो रही बारिश से किसानों में हर्ष की लहर देखी जा रही है। लंबी प्रतीक्षा के बाद बरस रही बारिश से रुके हुए बुआई के कार्य ने गति पकड़ ली है। किसानों को मृग नक्षत्र में अच्छे खासी बारिश की उम्मीद थी। लेकिन बारिश नही हुई जिसके चलते किसान चिंतित थे। किसानों को अपनी मेहनत व लागत के बरबाद होने का भय लगा था। किसान बड़ी उत्सुकता के साथ बारिश की प्रतीक्षा करते हुए आसमान की ओर टकटकी लगाएं बैठा था। ऐसे मे पिछले 3 दिन से लागातार हो रही बारश से किसानों में उत्साह देखा जा रहा है। साथ ही अछा खासा पानी बरसने से आम लोगों को भी गर्मी से काफी हद तक राहत मिली।

खाद व बीजाई के दुकानों में भीड़

बारिश के बाद खाद दुकानदारों ने भी तैयारी तेज कर दी है। जहां किसानों की भीड़ देखने को मिल रही है। किसान दुकान में जाकर खाद व बीज खरीदने में जुटे हुए है। वहीं बीज कंपनिया भी बीजाई की कई खासियत बताकर लुभा रहे है। महंगाई ने किसानों के उत्साह को थोडा कम कर दिया है। महंगाई अधिक होने के कारण किसान उतना अधिक खर्च नही कर पा रहे है। जितना उन्होंने कर पाने का लक्ष्य रखा था।

बीजाई के चयन को लेकर संभ्रम

कृषि बीज की अनेक वेरायटियां बाजार में उपलब्ध है। सभी कंपनियां अपना बीज दूसरी कंपनी से कैसे बेहतर बताने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। ऐसे मे किस बीजाई का चयन करें, इसे लेकर किसानों में संभ्रम बना हुआ है। कंपनियों के लालच में फंस न जाए, इसलिए किसान फूंक-फूंक कर कदम डाल रहे हैं। तहसील कृषि अधिकारी, मंडल कृषि अधिकारी, कृषि सहायक तथा कृषि विशेषज्ञ व प्रगतिशील किसानों से सलाह लेकर ही बीज खरीदी कर रहे हैं।