logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gondia

Gondia: पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद, पति ने साले की नकली आईडी बनकर निजी तस्वीर की वायरल


गोंदिया: जिले के आमगांव से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां अपनी पति ने अपनी पत्नी को बदनाम करने के लिए अपने साले के नाम से सोशल मीडिया पर एक फर्जी अकाउंट बनाया और निजी तस्वीरें वायरल कर दी। इस बात का पता चलते ही पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस में की। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां उसे दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, चार महीने पहले 23 वर्षीय पीड़िता और 24 वर्षीय युवक की सामूहिक विवाह समरोह में शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों ने कई तस्वीरें खींची थी। इसमें कई निजी तस्वीरें और वीडियो भी शामिल थे। शादी के कुछ दिन बाद दोनों के बीच झगड़े होने लगे। इसके कारण एक महीने से युवती अपने मइके में रहने चले गई। 

बीते 23 और 24 जून को युवती के भाई के सोशल मीडिया अकाउंट पर उसके और उसके पति की निजी तस्वीरें वायरल हो गई। इसी के साथ कई परिचितों के पास भी यह तस्वीरें और वीडियो पहुंच गई। जैसे ही युवती को इस बारे में पता चला यह सीधे आमगांव थाने पहुंची और पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया। 

पुलिस ने आरोपी एक खिलाफ विविध धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे अदालत में पेश किया। जहां कोर्ट ने आरोपी को दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।