logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gondia

Gondia: महंगाई के बीच चोरो ने आपदा में ढूढ़ा अवसर, बेचने के लिए लाए 20 कैरेट टमाटर किये चोरी


गोंदिया: कोरोना के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक बयान खुद चर्चा का विषय बना हुआ था। देश के उद्योगपतियों और लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानमंत्री ने आपदा में अवसर ढूढ़ने की बात कही थी। प्रधानमंत्री मोदी के बयान का सदुपयोग दो साल बाद गोंदिया में किया गया। जहां टमाटर के बढ़ते दामों के बीच चोरों ने बाजार में बेचने के लिए लाये 20 कैरेट टमाटर चोरी कर लिए। यही नहीं इस दौरान चोर वजन कांटा भी उठा ले गए। यह वारदात गुरुवार आधी रात को हुई।

मौजूदा समय में देश सहित जिले में टमाटर 120 से 150 रुपये किलो बिक रहा है। जिस कारण वह थालियों से गायब होते जा रहा है। गुरुवार को शहर के बाजार में बेचने के लिए व्यापारी गगन गंगभोज ने  20 कैरेट टमाटर लाए। लेकिन आधी रात में अज्ञात चोरो ने 20 कैरेट टमाटर चोरी कर लिए। इस दौरान चोरों ने इलेक्ट्रिक कांटा भी लेकर चले गए। चोरो ने कुल 40 हजार के सामान पर हाथ फेर दिया।

वहीं जब वह आज आये तो टमाटर के कैरेट गायब दिखे। इसके बाद वह तुरंत थाने पहुंचे और अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।