logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: ट्रक ने दोपहिया को मारी टक्कर, चालक की मौके पर मौत


गोंदिया: जिले के आमगांव तहसील में एक ट्रक ने दोपहिया को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक की मौत हो गई, वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए।  मृतक की पहचान लिंगा तालुका, जिला बालाघाट मध्य प्रदेश के रहने वाले 22 वर्ष के अशोक पूरनलाल म्हात्रे के रूप में हुई है, जबकि गंभीर की पहचान 21 वर्ष के दीपेश भवरचंद पांजरे और 20 वर्ष के मोहित राजकुमार बाहेश्वर के रूप में हुई है, दोनों लिंगा तालुका जिला बालाघाट मध्य प्रदेश के निवासी हैं। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह ट्रक क्रमांक सीजी04जेए0893 आमगांव से लांजी की ओर तेज रफ़्तार में जा रहा था। जैसे ही ट्रक कमथा चौक पर पहुंचा सामने से आ रही दोपहिया एमपी50एमव्ही6196 को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीन सवारियों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोपहिया सवार युवक किकरीपार से आमगांव की ओर आ रही मोटरसाइकिल को पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।