logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: ट्रक ने बच्चे को कुचला, भड़के नागरिकों ने लगाई आग


गोंदिया: दुकान से घर जा रहे 9 साल के बच्चे को विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया. बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शहर के बा चौक पर गुरुवार शाम साढ़े छह बजे के करीब हुआ। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। कुछ देर के लिए इलाके में तनाव का माहौल बन गया। 

मृत बच्चे की पहचान रफान अफरोज शेख (9, निवासी बाजपेयी चौक, गोंदिया) के रूप में हुई है। लड़के की मौत के बाद इलाके में भीड़ भड़क गई। भीड़ ने ट्रक को फूंक दिया। इससे इलाके में तनाव पैदा हो गया है। रामनवमी पर्व और चल रहे रमजान के महीने के चलते स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।