logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: दो ट्रकों की टक्कर में दो लोगों की मौत, मसुलकसा घाट के पास हुई घटना


गोंदिया: मसुलकसा घाट के पास तेज रफ्तार ट्रक सामने वाले ट्रक से टकरा गया और हादसे में चालक और वाहक की मौत हो गई। मृतकों की पहचान ड्राइवर साजिद खान (30) और वाहक सादाब खान (28) के रूप में हुई है।

मुंबई-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 6 (53) पर फ्लाईओवर का काम चल रहा है और मसुलकसा घाट पर भी काम चल रहा है। इसके यहां एकतरफा यातायात ही शुरू है। ऐसे में शुक्रवार सुबह नागपुर से रायपुर जा रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। तभी पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक चालक साजिद खान (30) और मालवाहक सादाब खान (28) की मौत हो गई।

जब से इस फ्लाईओवर शुरू हुआ है तब से कोहमारा और देवरी के बीच कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इन हादसों का जिम्मेदार कौन है? यह सवाल नागरिक पूछ रहे हैं।