logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gondia

गोंदिया: नक्सलियों की गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी शहीद


गोंदिया: नक्सलियों द्वारा की गई गोलीबारी में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई.घटना सोमवार सुबह महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ मार्ग पर बोरतलाव-चांदसुरज के बीच की है.पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक हथियार के बिना दो पुलिसकर्मी राजेश प्रतापसिंह व ललीत यादव एक ढाबे पर चाय पीने के लिए बाइक से निकले थे इसी दौरान जंगल में छुपकर बैठे 10 से 12 नक्सलियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी जिसमे दोनों की मौत हो गई.इस घटना के बाद अलर्ट हुई पुलिस ने बंदोबस्त को बढाकर सर्चिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया है.शहीद हुए दोनों पुलिसकर्मी  बोरतलाव पुलिस चौकी से अटैच थे.जिस जगह पर नक्सलियों ने फायरिंग की वो परिसर महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित है.सोमवार सुबह चौकी के दोनों पुलिसकर्मी चाय पीने के लिए एक ढाबे की ओर जा रहे थे उनके पास कोई हथियार भी नहीं था.नक्सलियों द्वारा घेरा बनाकर की गई फायरिंग में पुलिसकर्मियों के लिए बच कर निकलने का कोई चारा नहीं बचा और वो शहीद हो गए.घटना में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से ज़ख़्मी है.गोलीबारी के बाद नक्सलियों ने पुलिसकर्मियों की बाइक आग के हवाले कर दिया। घटना साढ़े आठ बजे की घटना है.