logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: जिले में कुछ स्थानों पर बेमौसम बारिश, नागरिकों को गर्मी से मिली थोड़ी राहत, फलों और सब्जियों को नुकसान होने की आशंका


गोंदिया: गोंदिया जिले में दोपहर बाद अचानक बादल छा गए और कुछ स्थानों पर बेमौसम बारिश हुई। जहां एक ओर यह बारिश गर्मी से परेशान नागरिकों के लिए थोड़ी राहत लेकर आई, वहीं दूसरी ओर जिले में फलों और सब्जियों को नुकसान पहुंचने की संभावना है।

इस बेमौसम बारिश से नागरिकों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है। गोंदिया में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। गोंदिया में तेज धुप का कहर देखने को मिल रहा है। बीते कुछ दिनों से तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा था, जिससे नागरिकों को काफी परेशानी हो रही थी। ऐसे में अचानक मौसम बदलने और हुई बारिश से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है।

इस गर्मी से नागरिकों को परेशानी हो रही थी, लेकिन बेमौसम बारिश के कारण नागरिकों को इस गर्मी से कुछ राहत मिली है। बारिश से नागरिकों को कुछ समय के लिए राहत तो मिल गई लेकिन फलों और सब्जियों को इससे नुकसान पहुँचने का भी भय बना हुआ है।