logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: ग्रामीण क्षेत्र में शासकीय कर्मचारियों का अपडाउन


गोंदिया: जिला मुख्यालय सहित क्षेत्र में भी अधिकारी-कर्मचारी मुख्यालय में नहीं रहते है. जिससे नागरिकों को अपने काम के लिए अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ग्रामीण क्षेत्र में दिन दहाड़े खुलेआम गौण खनिज सहित रेती की बड़े पैमाने पर तस्करी शुरू है. जिससे शासन को मिलने वाले लाखों रु. के राजस्व को चुना लगाया जा रहा है. इसमें अधिकारी-कर्मचारी अपनी सुविधा वाली जगह पर रहकर नियमों का उल्लंघन कर रहे है. 

समय समय पर अखबारों और लोकवाणी के माध्यम से जिला प्रशासन का कर्मचारियों के अपडाउन पर ध्यान आकर्षित कराया गया. इसके बावजूद अपडाउन करने वाले कर्मचारियों पर नकेल कसने में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी असफल दिखाई दे रहे है. आखिर अधिकारियों व कर्मचारियों का अपडाउन क्यों नहीं रूक रहा है ऐसा सवाल नागरिकों ने उपस्थित किया है. इतना ही नहीं तहसील के जनप्रतिनिधि भी इस ओर दुर्लक्ष कर रहे है.

छुट्टी के दिन रेती माफियों की दिवाली

जिले में शनिवार, रविवार व बीच में मिलने वाली शासकीय छुट्टी के दिन तो रेती माफियाओं की दिवाली होते दिखाई दे रही है. छुट्टी के दिन रात दिन बड़े पैमाने पर रेती का उत्खनन कर रेती की तस्करी की जाती है. इसके पीछे एकमात्र कारण याने अधिकारी व कर्मचारियों का मुख्यालय में नहीं रहना है. अधिकारी व कर्मचारी अपनी सुविधा वाले स्थान पर रहकर अपडाउन करते है. 

इस मौके का लाभ उठाकर रेती तस्कर छुट्टी के दिन का पुरा लाभ उठाकर बड़ी संख्या में रेती का उत्खनन करते है. ग्रामीण क्षेत्र में प्रशासन का नियोजन फेल हो गया है. इस पर रोक लगाने के लिए कुछ उपाय योजना करने की जरूरत है. इसी तरह लापरवाह व अपडाउन करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर लगाम लगाना आवश्यक है.