logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: नाले के तेज बहाव में फंसे दो युवकों की ग्रामीणों ने बचाई जान, सालेकसा तहसील में टला बड़ा हादसा, बाढ़ में बही गाड़ी


गोंदिया: जिले की सालेकसा तहसील में बड़ा हादसा टल गया। जांभली गांव के पास से गुजरते समय एक पिकअप वाहन अचानक तेज बहाव में बह गया। सौभाग्य से गाड़ी एक बड़े पत्थर से टकराकर अटक गई, जिससे बड़ा अनर्थ टल गया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों की मदद से दो लोगों को बचाया जा सका। 

छत्तीसगढ़ राज्य में हुई मूसलाधार बारिश के कारण महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित बेवारटोला बांध से भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया। इससे गोंदिया जिले के सालेकसा के कई नालों में अचानक बाढ़ जैसे हालात बन गए। इसी दौरान जांभली गांव के पास से गुजरते समय एक पिकअप वाहन अचानक तेज बहाव में बह गया। पुल पार करते वक्त गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और सीधे नाले के जोरदार प्रवाह में बहकर आगे निकल गई। हालांकि, गाड़ी एक बड़े पत्थर से टकराकर अटक गई, जिससे बड़ा अनर्थ टल गया।

गाड़ी में सवार दो युवक अंदर फंसे थे और किसी भी क्षण दुर्घटना गंभीर रूप ले सकती थी। इस दौरान आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मदद के लिए आगे आए। उन्होंने नाले के दोनों किनारों से रस्सियां डालकर बचाव अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बरसात के मौसम में ऐसे घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि नालों और पुलों से गुजरते समय सावधानी बरतें और अनावश्यक जोखिम न लें।