logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: पैर धोते समय किसान का फिसला पैर नहर में बहा, हुई मौत


गोंदिया: जिले की अर्जुनी मोरगांव तहसील में हाथ-पैर धोने गया एक ५५ वर्षीय किसान संतुलन बिगड़ने से नहर में बह गया। पानी का बहाव तेज होने से किसान की मौत हो गई. घटना के चलते ग्रामीणों ने बांध में पानी का प्रवाह रोकने की मांग की. इस मांग पर ध्यान नहीं देने के बाद नागरिकों ने प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।

रबी सीजन की धान की फसल के लिए गोंदिया जिले के बांध से वर्तमान में बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। इटियाडोह बांध से भी नहर में पानी छोड़ा जा रहा है। प्रतापगढ़ का एक किसान इस नहर में हाथ-पैर धोने गया था। इसी बीच उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नहर की धारा में बह गए। इसमें किसान की मृत्यु हो गई। मृत किसान का नाम प्रतापगढ़ निवासी 55 वर्षीय मनसाराम तुलावी है।

इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने इटियाडोह प्रशासन से बांध से पानी का प्रवाह रोकने का अनुरोध किया है। हालांकि, बांध प्रशासन द्वारा इस ओर कोई ध्यान न दिए जाने से नाराज ग्रामीणों ने अंततः धरना प्रदर्शन किया। किसान देर रात तक इटियाडोह बांध के मुख्य द्वार पर बैठे रहे। आखिरकार प्रशासन ने बांध से पानी का बहाव रोक दिया है।