logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gondia

Gondia: जंगली हाथी ने किसानों पर किया हमला, बाल-बाल बचे किसान, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा इलाज


गोंदिया: गोंदिया जिले के अर्जुनी-मोरगांव तहसील के गोठणगाव जंगल इलाके के वाडेगांव/बंध्या इलाके में 11 मार्च से जंगली हाथियों का झुंड उत्पात मचा रहा है, जिससे मक्का और दूसरी फसलों को नुकसान हो रहा है। वहीं, आज सुबह करीब 7 बजे कुछ किसान अपने खेतों में जा रहे थे, तभी जंगली हाथियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। हालांकि, किसान हमले में बाल-बाल बच गए। कुछ किसान घायल हो गए, जिनका केशोरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।

सुबह जब किसान अपने खेतों में गए तब उन्हें पता नहीं था कि पास में हाथियों का झुंड है। वह अपना काम करने लगे और अचानक से हाथियों का झुंड किसानों पर टूट पड़ा।  बचकर भागने में कुछ किसान घायल हो गए। घायल किसानों को इलाज के लिए केशोरी लाया गया।

एक निजी अस्पताल में इलाज के बाद, उनका केशोरी के उपचार केंद्र में इलाज चल रहा है। इस बीच, गोठणगाव वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी हाथियों के झुंड पर नज़र रखे हुए हैं और वन विभाग ने किसानों से खेतों में जाते समय सावधान रहने की अपील की है।