logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: मकोका मामले में 2 साल से फरार महिला आरोपी गिरफ्तार


गोंदिया:  मकोका मामले में 2 साल से फरार महिला आरोपी को स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार पूनाटोली गोंदिया निवासी महिला आरोपी के खिलाफ रामनगर थाने में विभिन्न धाराओं सहित मकोका दाखिल किया गया था लेकिन वह  2020 से फरार  थी. उस संबंध में समय-समय पर वरिष्ठों के निर्देश के साथ ही  पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक बनकर द्वारा स्थानीय क्राइम ब्रांच को फरार आरोपी को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था. 

इसी के अनुसार जिले में तलाशी अभियान चलाकर टीम द्वारा  गिरफ्तारी के प्रयास शुरू थे. इसमें अनेक बार नागपुर जाकर आरोपी का पता लगाने की कोशिश की गई. पर सफलता नहीं मिली. इसी बीच उक्त महिला के नागपुर में होने की  गुप्त जानकारी मिली. इसके बाद  सूचना  व तकनीकी जानकारी के आधार पर  30 जनवरी को  को उक्त महिला को उसके परिवार के समक्ष नागपुर के हुडकेश्वर से हिरासत में लिया गया. 

उक्त महिला की गिरफ्तारी की सूचना उसके बेटे को देकर गोंदिया लाया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रामनगर पुलिस को सौंप दिया गया है. यह कार्रवाई  वरिष्ठों निर्देश व आदेशान्वये स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक  दिनेश लबडे के  मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक विजय शिंदे, महिला पुलिस उप निरीक्षक वनिता सायकर, हवलदार रियाज शेख, कांस्टेबल संतोष केदार, लक्ष्मण बंजार व महिला  कांस्टेबल   स्मिता पडोले ने की है.