logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन होंगे एनडीए के उपराष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार, मुख्यमंत्री फडणवीस और केंद्रीयमंत्री गडकरी ने दी बधाई


मुंबई: भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए ने आगामी उपराष्ट्रपति उपचुनाव के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। उम्मीदवार घोषित होने के बाद उन्हें बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई नेताओं ने राधाकृष्णन को शुभकामनाएँ दी हैं।

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पिछले महीने स्वास्थ्य कारणों से पद से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद उपचुनाव की स्थिति बनी। लंबे समय से भाजपा उम्मीदवार को लेकर चर्चा जारी थी। रविवार को पार्टी की चुनाव समिति की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को एनडीए का उम्मीदवार घोषित किया।

घोषणा होते ही बधाइयों का दौर शुरू हो गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सबसे पहले राजभवन पहुंचे और राधाकृष्णन को बधाई दी। वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दीं। राधाकृष्णन 21 अगस्त को नामांकन दाखिल करेंगे। उप-राष्ट्रपति पद के लिए मतदान 9 सितंबर को होगा और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। लोकसभा और राज्यसभा में एनडीए के संख्याबल को देखते हुए उनकी जीत तय मानी जा रही है।